Hand Emojji Images Hello,Welcome to StudentBro.


GSEB Std 9 Hindi Textbook Solutions Chapter 2 न्यायमंत्री

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए।
प्रश्न 1. शिशुपालने अपने घर का दरवाजा क्यों खोल दिया?
उत्तर :
एक अतिथि को शाम के अंधेरे में आश्रय के लिए आया देखकर शिशुपाल ने अपने घर का दरवाजा खोल दिया।


प्रश्न 2. शिशुपाल किस अवसर की तलाश में था?
उत्तर :
शिशुपाल सच्चा न्याय कैसा होता है यह दिखाने के अवसर की तलाश में था।

प्रश्न 3. न्याय के विषय में शिशुपाल के क्या विचार थे?
उत्तर :
शिशुपाल मानता था कि न्याय ऐसा हो कि कोई अन्याय और अपराध करने का साहस कर सके।

प्रश्न 4. परदेशी कौन था ? उसने दूसरे दिन क्या किया ?
उत्तर :
परदेशी स्वयं सम्राट अशोक था। दूसरे दिन सुबह उठकर परदेशी ने शिशुपाल को धन्यवाद देकर उससे विदा ली।

प्रश्न 5. सम्राट अशोक ने शिशुपाल को राजमुद्रा क्यों दी?
उत्तर :
सम्राट अशोक ने शिशुपाल को न्यायमंत्री के पद पर नियुक्ति के रूप में राजमुद्रा दी।

प्रश्न 6. राज्य में न्याय के विषय में परिस्थितियाँ कैसे बदल गई?
उत्तर :
शिशुपाल के न्यायमंत्री बनते ही राज्य में पूरी तरह शांति रहने लगी, किसी को किसी प्रकार का भय रहा।

प्रश्न 7. पहरेदार की हत्या होने पर शिशुपाल की स्थिति कैसी हो गई ?
उत्तर :
पहरेदार की हत्या होने पर शिशुपाल की नींद उड़ गई और अपराधी का पता लगाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिए।

प्रश्न 8. अपराधी का पता चलने पर शिशुपाल ने क्या किया ?
उत्तर :
अपराधी का पता चलने पर शिशुपाल ने सम्राट अशोक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

2. विस्तार से उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1. सम्राट अशोक ने न्यायमंत्री की खोज कैसे की?
उत्तर :
अपने राज्य को अपराधमुक्त करने के लिए सम्राट अशोक को एक सुयोग्य न्यायमंत्री की आवश्यकता थी। न्यायमंत्री की खोज के लिए उन्होंने एक परदेशी नवयुवक का वेश धारण किया। घूमते-घूमते वे ब्राह्मण शिशुपाल के यहाँ पहुँचे। शिशुपाल न्याय-प्रेमी था। न्याय किसे कहते हैं, यह दिखाने के लिए उसे अवसर की तलाश थी। सम्राट अशोक ने उसे अवसर दिया। हत्या का अपराध होने पर शिशुपाल ने निष्पक्ष व्यवहार किया। उसने सम्राट को मृत्युदंड देने की घोषणा की। उसके इस साहस और निष्पक्ष व्यवहार से सम्राट प्रसन्न हो गए। __ इस प्रकार सम्राट अशोक ने सही न्यायमंत्री की खोज की।

प्रश्न 2. सम्राट अशोक ने न्यायमंत्री का पद देने हुए शिशुपाल को क्या दिया ?
उत्तर :
सम्राट अशोक ने शिशुपाल को अपने दरबार में बुलाया। उन्होंने शिशुपाल से कहा कि, मैं आपको न्याय करने का अवसर देना चाहता हूँ। शिशुपाल भी इस अवसर के लिए तैयार था। यह जानकर सम्राट ने उन्हें न्यायमंत्री बनाया और पहचानने के लिए उसे राजमुद्रा दी।

प्रश्न 3. सम्राट अशोक क्यों गद्गद हो गए?
उत्तर :
सम्राट अशोक ने शिशुपाल को न्याय का असली रूप दिखाने का अवसर दिया था। उन्होंने देखा कि शिशुपाल न्या