GSEB Std 10 Hindi Textbook Solutions Chapter 1 प्रभुजी तुम चंदन हम पानी
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
प्रश्न 1. प्रभु चंदन है, तो भक्त क्या है?
उत्तर :
प्रभु चंदन है, तो भक्त पानी है।
प्रश्न 2. भक्त बाती बनकर क्या चाहता है?
उत्तर :
भक्त बाती बनकर जलना चाहता है।
प्रश्न 3. सोने का महत्त्व कब बढ़ता है?
उत्तर :
जब सोने संग सुहागा मिलता है, तब सोने का महत्त्व बढ़ता है।
2. निम्नलिखित प्रश्न के दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
प्रश्न 1. भक्त किन-किन उदाहरणों द्वारा समझाता है कि मैं प्रभु के निकट हूँ – अपने शब्दों में लिखिए ।
उत्तर :
भक्त अपने आपको प्रभु के निकट होने की बात समझाने के लिए विभिन्न प्रतीकों का सहारा लेता है। इन उदाहरणों में चंदन-पानी, घन-मोर, दीपक-बाती, मोती-धागा तथा स्वामी-दास का समावेश है।
3. उचित जोड़े बनाइए :
प्रश्न 1.
‘अ’ |
‘ब’ |
चंदन |
मोरा |
घन बन |
ज्योति |
दीपक |
पानी |
सोना |
रैदासा |
भक्त |
सुहगा |
उत्तर :
‘अ’ |
‘ब’ |
चंदन |
पानी |
घन बन |
मोरा |
दीपक |
ज्योति |
सोना |
सुहगा |
भक्त |
रैदासा |